Posts

Showing posts from December, 2015

ग्रहों की जुगलबंदी और हम

नया साल आने में बस चन्द रोज बाकी हैं।नये साल (2016) के आते ही ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो ग्रहों के बीच किसी प्रकार की जुगलबंदी होनी शुरू हो गई है और इसके माध्यम से वे अपनी बात हम तक पहुंचा रहे हैं। बुध जहाँ वक्री होकर मंगल से दृष्ट हो रहा है वहीं राहु राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में आ रहा है। राहु के सिंह राशि में आते ही,देवगुरू बृहस्पति,जो कन्या राशि में जाने की तैयारी में हैं ,राहु को देखकर कुछ और समय राहु के साथ सिंह राशि में ही रहने का मन बनाया है वक्री होकर। इन दोनों के इस साथ पर शनि की दृष्टि रहेगी। 15 जनवरी को वक्री बुध मकर से धनु में आकर जहाँ मंगल की दृष्टि से बचेंगे वहीं 16 जनवरी को सूर्य धनु से मकर में जाकर मंगल से दृष्ट हो जाएंगे। ग्रहों का एक दूसरे के साथ होकर,एक दूसरे से दृष्ट होकर, राशि परिवर्तन करके हमें कुछ बताना चाह रहे हैं। ग्रहों के इस संकेत को साथ मिल रहा है बादलों का। बादल अलग अलग आकृतियाँ उकेर कर ग्रहों द्वारा दिए गए संकेत को बल प्रदान कर रहे हैं। विगत दो दिनों से बादल में ऊँ तथा शुभलाभ की विकृत आकृति दिखायी दे रहा है। 1 - किसी बड़े धार्मिक कट्टरता,धार्मिक

SOLAR INGRESS ( DHANU ) CHART & ASTROLOGY

कल का दिन भारतीय राजनीति का एक अहम दिन है।जहाँ एक ओर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के प्रभावी व्यक्ति द्वारा वित्तीय अनियमितताओं का मसला गर्म है वहीं दूसरी ओर नेशनल हेराल्ड मामले की कल यानि 19 दिसंबर को कोर्ट में सुनवाई होनी है। सूर्य की धनु संक्रांति( 16-December-2016/ 14.42.38/Delhi) की कुंडली से निम्नलिखित बातों का संकेत मिलता है - 1 .. विपक्ष की मजबूत स्थिति। 2 .. सरकार की कमजोर स्थिति पर नियंत्रण में। सरकार द्वारा अपनी वर्तमान नीतियों में बदलाव का संकेत। 3 .. कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों के खिलाफ कोर्ट की कार्यवाही और जेल जाने / पद से निष्कासित किये जाने की संभावना। 4 .. कुछ राज्यों में हिंसक गतिविधियों की स्थिति तैयार होने का संकेत। 5 .. बाज़ार में अस्थिरता तथा वित्तीय संस्थानों में अनियमितता का संकेत। 6 .. वित्तीय क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव को आमंत्रित करने वाला समय। 7 .. सीमा पर उग्र और हिंसक गतिविधियों में तेजी का संकेत। 8 ..संविधान में संशोधन किए जाने का संकेत। इसके लिए सरकार और न्यायपालिका दोनों का कुछ राज्यों के साथ मिलकर संयुक्त प्रयास किये जाने का संके

2016

2015 /2016 में ग्रहों ने कई महत्वपूर्ण संकेत दिए थे जिसकी चर्चा हमने April '2015 में ही की थी। सब कुछ वैसे ही घटित हो रहा है। इससे ज्योतिष शास्त्र की महत्ता प्रतिपादित होती है। 2015/ 2016 के चैत्र शुक्ल प्रतिपदा कुंडली, सूर्य संक्रांति कुंडली, पक्ष कुंडली,राशि तथा नक्षत्र संघट एवं कूर्म चक्र से कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के संकेत मिलते हैं जो निम्नलिखित हैं  - 1 - दिसम्बर का महीना फ्रांस के लिए पुनः हिंसक घटनाओं में वृद्धि करता हुआ प्रतीत होता है। Hollande किसी बड़ी राजनैतिक साजिश के शिकार होते हुए प्रतीत होते हैं। फ्रांसिसी साहित्यकार एवं पत्रकार / कलाकार के साथ फिर किसी अप्रत्याशित घटनाओं का संकेत मिलता है। 2 - मार्च 2016 में, अफगानिस्तान ,पाकिस्तान,कश्मीर,दिल्ली,ओड़िशा,बिहार,नेपाल और चीन में रिक्टर स्केल पर 6* से 7* की तीव्रता वाले भूकंप की संभावना है। 3 - मार्च 2016 में ही England,Denmark,Germany,Palestine,Poland तथा Syria में हिंसक एवं आतंकी गतिविधियों की संभावना है। 4 - अप्रैल 2016 में  अमेरिका में आंतरिक असंतोष तथा अमरीका/अमेरिकीसंस्थाओं में आतंकी हमले का संकेत ह