19 -August -2015

1.. मौसम विभाग ने एक बार फिर कई राज्यों के लिए भारी बारिश का alert जारी किया है । शनि को बुध का साथ है। दोनों मिलकर अच्छी और अनियमित बारिश की संभावना जरूर बना रहे हैं ,पर वैसी भयावहस्थिति नहीं दिखा रहे। बाढ़ की स्थिति जरूर है पर उसका कारण बारिश के अलावा कुछ और भी रहेगा।

2.. आंतरिक अस्थिरता को केंद्र बनाकर घूमता दिन। सीमा पर तथा देश के अंदर उग्र स्थिति की संभावना। सरकार के लिए मिला जुला दिन।कुछ कार्यों की सराहना और कुछ की आलोचना का दिन। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर पुनर्विचार की संभावना को दर्शाता हुआ दिन।

3.. बाज़ार अस्थिर पर नियंत्रण में।लगातार अस्थिर बाज़ार अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छा संकेत नहीं। कहा जा सकता है कि अभी की अस्थिरता संपूर्ण विश्व के आर्थिक ढ़ांचे में व्यापक बदलाव / परिवर्तन को इंगित करता है । वैश्विक रूप से आर्थिक नीतियों के पुनरावलोकन का समय।

4.. मजदूरों एवं महिलाओं से जुड़ी कुछ घटनाओं को सामने लाता दिन।

5.. Natural resources के ऊपर वर्चस्व की लड़ाई को आमंत्रित करता हुआ दिन,अर्थात Al-Shabab और  Boko haram जैसे गुटों के सक्रिय होने का संकेत।

6.. अमेरिका में किसी प्रभावी सत्ता के खिलाफ न्यायिक मामला बनता हुआ।इसके नकारात्मक परिणाम के संकेत।

7.. जापान आज भी अपनी आर्थिक नीतियों पर विचार विमर्श करता हुआ।
 

Comments

Popular posts from this blog

विन्द्य मुहूर्त

रामचरितमानस में निहित ज्योतिष

PREGNANCY/CONCEPTION/CHILD BIRTH [Medical science V/s Astrology]