RAMCHARITMANAS

कितने प्रकार के पुरूष ??
रामचरितमानस में बहुत ही सुंदर वर्णन -
" संसार मह पुरूष त्रिविध पाटल रसाल पनस समा ।
एक सुमनप्रद एक सुमन फल एक फलइ केवल लागहीं ।
एक कहहिं कहहिं करहिं अपर एक करहिं कहत न बागहिं ।।""
तीन प्रकार के पुरूष - पाटल ( गुलाब ) रसल ( आम ) पनस ( कटहल ) के समान।
एक सुमनप्रद , गुलाब के जैसे ( गुलाब में केवल फूल लगते हैं फल नहीं लगते ) अर्थात् सिर्फ कहते हैं करते नहीं।
एक सुमन फल , आम के जैसे ( फूल और फल दोनों लगते है ) अर्थात् कहते भी हैं और करते भी हैं।
एक करहिं कहत न बागहिं , कटहल के जैसे ( फूल नहीं लगते सिर्फ फल लगते हैं ) अर्थात् कहते कुछ नहीं करके दिखा देते हैं,फल दिखा देते हैं।
बहुत ही सुंदर व्याख्या !!

Comments

Popular posts from this blog

विन्द्य मुहूर्त

रामचरितमानस में निहित ज्योतिष

US OPEN 2009 : WILLIAMS SISTERS & RAHU