Posts

JUNE'2016

जून का महीना शुरू होने वाला है। शनि अभी ज्येष्ठा नक्षत्र में है। 5 जून  को सुबह 6 बजे के बाद, ज्येष्ठा प्रथम चरण का शनि तो दूसरी तरफ  रोहिणी चतुर्थ चरण में सूर्य,शुक्र और चंद्रमा - सुनियोजित राजनैतिक गोलबंदी का संकेत दे रहे हैं । विश्व किसी बड़े  लेकिन painful बदलाव की तैयारी में। एक दूसरे को हाशिए पर धकेलने  की रस्साकशी का समर्थन। इस पखवारे में भूकंप / आगजनी की स्थिति बहाल करते हुए।ऐसा प्रतीत  होता है जैसे काफी समय से सुप्त ज्वालामुखी जागृत होने वाला है। 5 जून को सुबह 8:29 के बाद शुक्र,चंद्र, मंगल और शनि मिलकर जल में  डूब कर होनेवाली घटनाओं का योग भी बना रहे हैं । बारिश का समर्थन सिर्फ सूर्य के द्वारा। बाकी ग्रह तेज वायु का समर्थन  करते हुए। अर्थात् आँधी तूफान ज्यादा,बारिश कम । कृतिका नक्षत्र का वेध विशाखा नक्षत्र से होना और साथ मे मंगल का   विशाखा नक्षत्र एवं शनि का ज्येष्ठा नक्षत्र में होना,पश्चिमी दिशा के  अशांत होने का संकेत।

JUNE'2016 & INDIA

देश में लगातार हो रहे आतंकी हमले चिंतनीय हैं।सीमा पर high alert  की घोषणा की गई है। नेता गण इसे extremely worrying factor  मानते हैं जो की सच है। ASTROLOGICALLY : 13 जून को शुक्र का प्रवेश मिथुन राशि में होगा।मंगल से दृष्ट भी होगा  और अंशात्मक नजदीकी में भी होगा। अच्छा संकेत नहीं है। फिर ,18  जून को शुक्र जब आद्रा नक्षत्र के द्वितीय चरण में जाएगा और चंद्र  अनुराधा नक्षत्र के तृतीय चरण में होगा ,अच्छे योग का संकेत नहीं है। अर्थात् ,कुल मिलाकर ग्रहों द्वारा हमें फिलहाल अच्छे संकेत नहीं मिल  रहे हैं।सिर्फ सीमा ही नहीं ,देश की आंतरिक सुरक्षा को भी लेकर सतर्क  रहने का संकेत है।

11-15 May'2016

पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की शैक्षणिक डिग्री ,Augusta scam का मामला समाचारपत्रों में छाया हुआ है।इसके अलावाअरूण शौरी ने मोदी जी के लिए कहा " running a one-man "Presidential government" the direction of which was "dangerous" for India. साथ में श्रीनगर मे तनावपूर्ण माहौल का खबर भी चर्चा में रहा। ASTROLOGICALLY : 11 मई को शाम पाँच बजे के बाद से ग्रहों द्वारा जहाँ एक ओर मौसम में बदलाव का संकेत , वहीं राजनैतिक उथल पुथल , हिंसक / विस्फोटक   स्थिति का संकेत। नए राजनैतिक संबंधों के बनने का संकेत। सरकार के लिए चुनौती भरा समय । अभी सरकार को परेशानियों से निजात नहीं।   पड़ोसी राष्ट्रों की गतिविधियों पर नजर रखने का संकेत।

PAKISTAN

आजकल पाकिस्तान फिर से सुर्खियों में है। चाहे वह प्रधानमंत्री नवाज़  शरीफ का नाम PANAMA PAPERS में आना हो या वहाँ के सेना प्रमुख  जनरल रहील शरीफ द्वारा high ranking army officers को पद से  हटाया जाना हो । इसके साथ ही साथ कुछ और खबरें जो चर्चा में रहे वे हैं: 1- satellite to monitor China -Pakistan Economic Corridor 2- 7 cops guarding polio workers killed in Pakistan 3- Gunmen kill 7 policemen in Pakistan during polio campaign 4- Pakistan court issue notice to JuD for running 'sharia court' ASTROLOGICALLY : 11 मई 2016 से 2 जून 2016 का समय ,पाकिस्तान में फिर से उपर्युक्त  वर्णित घटनाओं की पुनरावृत्ति होती हुई दिखाई देती है। देश विरोधी हिंसक घटनाएं सरकार के लिये चिन्ता का विषय।

ARDRA PRAVESH'2016

विगत चार पांच दिनों से समाचार पत्रों में मौसम विभाग द्वारा इस साल अच्छी बारिश की संभावना जतायी जा रही है। ग्रहों का क्या संकेत है ... सूर्य का आर्द्रा प्रवेश ..21-June -2016 / 23:00/Delhi कुछ सकारात्मक और कुछ नकारात्मक बिन्दु .. 1- सूर्य का आर्द्रा प्रवेश रात्रि में - सकारात्मक 2- सूर्य का आर्द्रा प्रवेश कृष्णपक्ष में - नकारात्मक 3- कुंभ लग्न - 50% जलतत्व राशि 4- लग्नेश शनि वृश्चिक राशि में - 25% जलतत्व राशि 5 - चंद्र - धनु राशि - 50% जलतत्व राशि 6- लग्न से एकादश भाव मे चंद्र - नकारात्मक 7 - शुक्र से सप्तम् में चंद्र - सकारात्मक 8- चंद्र पर शुभ ग्रह , बृहस्पति की दृष्टि - सकारात्मक 9- लग्न से केंद्र में बुध और त्रिकोण में शुक्र - सकारात्मक 10- लग्न से केंद्र में शनि और त्रिकोण में मंगल - नकारात्मक 11- शुक्र , मिथुन राशि में - 0 % जलतत्व राशि 12- चार ग्रह अग्नि circle में और तीन ग्रह वरूण circle में। उपर्युक्त सभी बिंदुओं के द्वारा ग्...

ASTROLOGY/SCIENCE = ASTROSCIENCE

प्रोफेसर Douglas McMahon,Department of Biological Sciences ,ने 5 दिसंबर 2010 में कहा " when you are born makes a difference to who you are .. Babies biological clocks dramatically affected by birth light cycle .The season in which babies are born can have a dramatic and persistent effect on how their biological clocks function and actually result in change in brain physiology which impact lifelong behaviour.  " This experiment provides the first evidence for seasonal imprinting of biological clocks in mammals. विज्ञान जिस बात को 2010 में सिद्ध करने का दावा कर रहा है,ज्योतिष शास्त्र इसे हजारों साल पहले ही साबित कर चुका है। प्रख्यात कवि मैथिलीशरण गुप्त ने सही लिखा ... " विज्ञान से भी फलित ज्योतिष हो रहा अब सिद्ध है । यद्यपि अविज्ञों से हुआ वह निन्ध और निषिद्ध है। "

20 मार्च से 30 मार्च तक

आज तुर्की फिर दहला आतंकी हमले से। इस पूरे सप्ताह में अस्थिर स्थिति के बने रहने का संकेत ग्रहों द्वारा मिल रहा है। 30 मार्च दिन में 11 बजे के बाद भारत में भी आतंकी संगठनों द्वारा फिर से गड़बड़ी फैलाने का संकेत। 20 / 21 मार्च को high voltage political drama दिखा सकते हैं हमें ये ग्रह ।खासकर 21 मार्च को सुबह 8.30 के बाद।