23-August -2015

1.. पूरी तरह से अर्थ को केंद्र में रखकर घूमता हुआ एक और दिन। ऐसा प्रतीत होता है जैसे एक ऐसी आँधी आने वाली है जो अपने वेग में बाजार को उड़ा ले जाएगी।भविष्य में जब विश्व इतिहास में अर्थव्यवस्था की चर्चा होगी,तब यह समय black economy के रुप में अपना परिचय देगा।

2.. अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को वित्तीय सहायता बन्द किए जाने की चर्चा हो रही है,पर ग्रहों की चाल तो कुछ और ही कहानी बयान करते हैं।

3.. भारत सरकार द्वारा सीमा संबंधी गतिविधियों पर उच्चस्तरीय बातचीत में flip flop की स्थिति बरकरार। सरकार द्वारा किसी खास संप्रदाय की तरफ झुकाव /उन्हें संरक्षण देने का दिन। भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं।

4.. सीमा पर उग्र और हिंसक गतिविधियां सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों के लिए भी चिंता का विषय। बाह्य गुटों के साथ साथ समाज के अंदर पनप रहे गुटों से भी सावधान रहने वाला दिन। Nigeria, Afghanistan, Middle East, Ukraine में होने वाली घटनाओं पर दृष्टि रखने का दिन।

5.. Middle East की अशांति लगातार बनी हुई। यह अशांति, अस्थिर होती अर्थव्यवस्था को बल प्रदान करता हुआ।

6.. आने वाले दिनों में major powers - Russia, China , America - इन तीनों का युद्ध जैसी हालात से जूझना तथा अस्थिर होती अर्थव्यवस्था से ग्रसित होने का प्रभाव हर जगह महसूस किया जाएगा। भारत के लिए नए सिरे से economic policy पर विचार करने का दिन।

7.. East China sea मे चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ाने वाला दिन।

8.. Genetically engineered फसलों के विकास और उससे होने वाले फायदे / नुकसान पर विचारों को आमंत्रित करता हुआ एक दिन।

9.. Loan,bailout package,healthcare,infrastructure को focus करता हुआ दिन।

10.. आगजनी और विस्फोट की संभावना पूर्ववत्।

 

Comments

Popular posts from this blog

US OPEN 2009 : WILLIAMS SISTERS & RAHU

विन्द्य मुहूर्त

USA